प्रज्ञा - आत्मिक बुद्धिमत्ता

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सविर्तुवरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात्॥
ÁKk English
आशुतोष रघुवंशी

प्रज्ञा, आत्मिक बुद्धिमत्ता का ही दूसरा नाम है। मैं पुस्तकीय बुद्धिमत्ता के स्थान पर आत्मिक बुद्धिमत्ता में विश्वस रखता हूँ। ज्ञान प्राप्ति हेतु पुस्तकीय अध्ययन आवश्यक है और मैं इसका महत्व समझता हूँ किंतु बहुत सारा ज्ञान ही मात्र होना ठीक वैसा है जैसे किसी के पास प्रचुर मात्रा में धन तो हो किंतु उसे उपयोग करने की क्षमता न हो। मेरे विचार में बुद्धिमत्ता का सर्वाधिक आवश्यक पक्ष आत्मिक शक्ति है। यहाँ तक कि यदि आपके पास आत्मिक शक्ति है तो आप दूसरों के ज्ञान का उपयोग करके भी आपना कार्य पूर्ण कर सकते हैं। जो भी हो आपका अपना ज्ञान होना अधिक अच्छा है, किंतु वह अर्थहीन है यदि आपके पास आत्मिक शक्ति नहीं है।

मै हैकिंग में भी विश्वस रखता हूँ। मेरा आशय क्रेकिंग से कतई नहीं है अतः मुझ पर दोषारोपण करने से पूर्व कृप्या इन परिभाषाओं पर ध्यान दें। और इन परिभाषाओं को पढ़ने के उपरांत यदि आप सच्ची हैकिंग के बारे में जानने हेतु उत्सुक हों तो कृप्या A Brief History of Hackerdom [ Eric S. Raymond की पुस्तक The Cathedral and the Bazaar का एक खंड ] अवश्य पढ़ें। एक महान हैकर बनना मेरी महत्वाकांक्षा है। मेरे सपनों के व्यक्तित्व Seymour Cray हैं। मैं महान हैकर Ken Thompson, Dennis M. Ritchie, Richard M. Stallman, Eric S. Raymond और Linus Trovalds से भी आकृष्ट हूँ। मुझे हैकिंग से प्रेम है क्योंकि मै कुछ भी केवल धन के लिए नहीं अपितु कोइ महान कार्य करने की अपनी कामना की पूर्ति हेतु करना चाहता हूँ।

इस वेबसाइट का उद्देश्य मेरे विचारों को विश्व से परिचित कराना है। मैं चाहता हूँ कि आप मेरे विचारों को समझें और मुझसे तत्संबंधी विचार विमर्श करें। इस वेबसाइट का एक अन्य उद्देश्य स्वयं को उन लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना भी है जिन्हें किसी कठिन कार्य को करने हेतु एक व्यक्ति की आवश्यक्ता है। अतः वे अपने कार्य हेतु मेरी सक्षमता निर्धारित करने के लिए मेरी शैक्षणिक योग्यताएँ देख सकते हैं। कृप्या अपनी प्रतिक्रियाएँ मुझे अग्रलिखित ई-मेल पतों पर अवश्य लिखें :-

ई-मेल  -  [email protected] _._._._._[ महत्वपूर्ण पत्र ]
[email protected] _._._.[ मज़ेदार पत्र ]
पत्र समूह  - 
   pragya_ip के सदस्य बनें
  
(केवल computers संबंधी विचार विमर्श हेतु)
PGP Public key.  - 

मेरी PGP public key (Valid From: 04-Oct-2002, Expires: Never) का उपयोग मेरे पत्रों में किए गए आँकिक हस्ताक्षरों की जाँच हेतु करें। आप इसका प्रयोग मुझे पत्र भेजते समय तीक्ष्ण कूटभाषा द्वारा गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु भी कर सकते हैं।

मै PGP के दैनिक उपयोग का तीव्र अवुमोदन करता हूँ क्योंकि अनधिकृत पत्र भेजना या मार्ग मे ही पत्र को बदल देना किसी भी नटखट व्यक्ति के लिए बहुत आसान है। यहां तक कि कोइ भटका हुआ किशोर जो alt.2600 के बारे मे मात्र जानता भर हो, वह बिना किसी विस्त्रित तकनीकी ज्ञान के भी ऐसा कर सकता है। याद कीजिए कैसे बी.ए.आर.सी. crack हुआ था।

मै बहुदा अपने विचार एक डायरी में लिख लेता हूँ। आप मेरे मस्तिष्क की गहराइयों में उतरने हेतु इन टिप्पणियों पर एक दृष्टि डाल सकते हैं। मुझे कुछ पूछने से पूर्व आपको मेरा geek code भी अवश्य देख लेना चाहिये।


मेरा वर्तमान भौतिक पता :-

आशुतोष रघुवंशी
130 तिलक नगर एक्स. (मानचित्र)
इन्दौर (मध्य प्रदेश)
पिन - 452018
भारत
Valid XHTML 1.0! Edit PlusPowered by GIMP CSSValid CSS!

[ Home | Sitemap | Downloads | Articles | Links | Curriculum Vitae | Education | Knowledge ]

Copyright ©2000. Ashutosh Raghuwanshi.
All Rights Reserved.
X = ∞ × 0
Hosted by www.Geocities.ws

1